Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
05-Jun-2024 02:17 PM
By First Bihar
DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा भंग करने की सिफारिश भी राष्ट्रपति से कर दी है। नई सरकार के गठन तक नरेंद्र मोदी कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर काम करते रहेंगे।
दरअसल, देश में लगातार तीसरी बार एनडीए को जनादेश मिला है हालांकि बीजेपी पहले से कमजोर हुई है और पूर्ण बहुमत हासिल करने में नाकाम साबित हुई है। पिछले दो लोकसभा चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार का गठन किया था लेकिन इस बार बीजेपी उस प्रचंड बहुमत को हासिल नहीं कर सकी। इस चुनाव में एनडीए को 292 और इंडी गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं।
एनडीए लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। जानकारी के मुताबिक सात जून को एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी जिसमें नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद नरेंद्र मोदी सांसदों का समर्थन पत्र राष्ट्रपति को सौपेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 8 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नरेंद्र मोदी बुधवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही उन्होंने 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश राष्ट्रपति से कर दी है। राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है हालांकि नई सरकार के गठन होने तक वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर काम करते रहेंगे।