देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
12-Dec-2021 07:06 AM
DESK : सोशल एकाउंट्स की सुरक्षा और प्राइवेसी का मुद्दा हमेशा उठता रहता है. लेकिन यह कितना सेफ है इसका अंदाज इस बात से लगा सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ट्विटर भी हैकरों ने हैक कर लिया है.
रविवार देर रात करीब 2 बजकर 11 मिनट पर पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल को हैक कर एक ट्वीट किया गया जिसमें दावा किया गया, 'भारत ने आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है और सरकार भी 500 BTC खरीदकर लोगों को बांट रही है.'

हालांकि दो मिनट बाद ही इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया लेकिन फिर 2 बजकर 14 मिनट पर दूसरा ट्वीट किया गया, जो बिल्कुल पहले ट्वीट की तरह ही था. कुछ देर बाद उस ट्वीट को भी डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल हो गया.
भारत में अभी बिटकॉइन या किसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी को सरकार ने मान्यता नहीं दी है, लेकिन इसी बीच हैकर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट को हैक कर बिटकॉइन को लेकर ऐसा ट्वीट किया जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. हालांकि अब पीएमओ ने जानकारी दी है कि उनके ट्विटर हैंडल को फिर से सुरक्षित कर लिया गया है.

लोग उस ट्वीट के स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर शेयर कर हैरानी जता रहे हैं. कई लोगों ने ये सवाल उठाया कि जब प्रधानमंत्री का ट्विटर हैंडल हैक हो सकता है तो यह सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है.
प्रधानमंत्री के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के हैक होने को लेकर पीएमओ ने ट्वीट कर कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से छेड़छाड़ की गई थी, जिसे तुरंत सुरक्षित कर लिया गया है और मामले की जानकारी ट्विटर को दे दी गई है. अकाउंट से छेड़छाड़ की गई छोटी सी अवधि में साझा किए गए किसी भी ट्वीट को नजरअंदाज किया जाना चाहिए.'