ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जाएंगे मथुरा, भगवान श्रीकृष्ण के करेंगे दर्शन; मीरा बाई...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जाएंगे मथुरा, भगवान श्रीकृष्ण के करेंगे दर्शन; मीरा बाई के जन्मोत्सव में होंगे शामिल

23-Nov-2023 07:29 AM

By First Bihar

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को मथुरा जाएंगे। मथुरा पहुंचने के बाद पीएम मोदी श्रीकृष्ण जन्मस्थान भी जा सकते हैं। ब्रज रज उत्सव मीरा बाई के 525वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में पीएम शामिल होंगे। जहां वे मीरा बाई पर डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत डिप्टी सीएम और अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे।


दरअसल, मथुरा स्थित रेलवे मैदान में बीते 14 नवंबर से ही ब्रज रज उत्सव मीरा बाई का 525वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मथुरा पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी 3:40 बजे हेलीकॉप्टर से छावनी पहुंचेंगे, जहां से वे सड़क मार्ग से श्रीकृष्ण जन्मस्थान दर्शन के लिए जाएंगे। इसके बाद वे ब्रज रज उत्सव में शामिल होंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


जन्मोत्सव समारोह में डाक टिकट और 525 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने के बाद पीएम मोदी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी मीराबाई पर आधारित सांसद हेमामालिनी द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका भी देखेंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद शाम 7.40 बजे प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूरे मथुरा को दुल्हन की तरह सजाया गया है।