बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
28-May-2023 11:54 AM
By First Bihar
DELHI: भारी विरोध के बीच आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया संसद भवन देश को समर्पित कर दिया। नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने इसका निर्माण करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 'सेंगोल' को दंडवत प्रणाम किया और उसे लोकसभा स्पीकर की कुर्सी के पास राजदंड 'सेंगोल' की स्थापना की।
‘सेंगोल' की स्थापना के बाद पीएम मोदी ने तमिलनाडु से आए संतों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ शुरू हुआ। पूजा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे।नए संसद भवन में इसकी स्थापना से पहले पीएम मोदी को आदिनम (हिंदू मठों के प्रमुख) द्वारा ऐतिहासिक 'सेंगोल' सौंपा गया था।
नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, “जैसे ही भारत की संसद के नए भवन का उद्घाटन हुआ है, हमारे दिल और दिमाग गर्व और आशा से भर गए हैं। यह प्रतिष्ठित इमारत सशक्तिकरण, सपनों को जगाने और उन्हें हकीकत में बदलने का उद्गम स्थल बने। यह हमारे महान राष्ट्र को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाए”।
बता दें कि नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर देशभर से सियासत गर्म है। कांग्रेस, जेडीयू, आरजेडी समेत देशभर के 21 राजनीतिक दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया है और इससे दूरी बना ली है। विपक्षी दलों की मांग थी की नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम मोदी से कराने के बदले देश की राष्ट्रपति से कराना चाहिए था। विपक्षी दलों ने इसे राष्ट्रपति का अपमान बताया है हालांकि भारी विरोध के बीच पीएम मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया है।

बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...