बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
08-Dec-2023 09:52 PM
By First Bihar
DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पीएम मोदी का जलवा बरकरार है। मॉर्निंग कंसल्ट के ग्लोबल लीडर अप्रूवल सर्वे में दुनियाभर के नेताओं को पछाड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 फीसदी के साथ टॉप पर हैं। सर्वे में दूसरे स्थान पर 66% रेटिंग मैक्सिको के प्रेसिडेंट ओब्राडोर रहे हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 37% अप्रूवल रेटिंग के साथ 8वें पायदान पर हैं, जबकि इसी सर्वे में इटली की पीएम जॉर्जिया मैलोनी 41% रेटिंग के साथ छठें नंबप पर हैं।
इससे पहले मॉर्निंग कंसल्ट ने ही इसी साल सितंबर में पीएम मोदी को विश्व स्तर पर सबसे अधिक विश्वसनीय नेता बताया था। मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से हुए सर्वे में 76 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व को मंजूरी दी थी। अब एक बार फिर पीएम मोदी को लोकप्रियता के मामले में 76% अप्रूवल रेटिंग मिली है। इस सर्वे में पीएम मोदी के अलावा अन्य देशों के नेता भी शामिल हैं, जिन्हें उनसे कम रेटिंग मिली है।
सितंबर में भी मॉर्निंग कंसल्ट के ग्लोबल लीडर अप्रूवल सर्वे में दुनियाभर के नेताओं को पछाड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 फीसदी के साथ टॉप पर थे। लिस्ट में दूसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड के प्रेसिडेंट एलेन बर्सेट रहे थे जो पीएम मोदी से 12 फीसदी नीचे थे। इस लिस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 7वें स्थान पर थे, उन्हें 40% रेटिंग मिली थी। बता दें कि विरोधियों की लाख कोशिश के बावजूद PM नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पीएम मोदी को सबसे अधिक लोग पसंद करते हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...