न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ
23-Apr-2024 06:59 AM
By First Bihar
DESK: लोकसभा चुनाव में चार सौ पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन में कई सभाएं कर रहे हैं। मंगलवार 23 अप्रैल को पीएम मोदी छत्तीसगढ़ में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी मंगलवार को दोपहर एक बजे सक्ती के जेठा मैदान में विजय शंखनाद सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। तीन डोम पंडाल और एक विशाल मंच तैयार किया गया है। जेठा मैदान को भव्य रूप से सजाया गया है। एसपी कार्यालय के समीप तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। पंडाल के पास भी एक हेलीपैड बनाया गया है जबकि एक हेलीपेड पहले से ही बना हुआ है। ऐसे में कुल पांच हेलीपेड बनाए गए हैं।
इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। तीन डोम पंडाल में करीब 80 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए गए हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर 12 विधानसभा का कलस्टर बनाया गया है। सभी 12 विधानसभा से 10-10 कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य है।