Bihar Film Policy : अब मुंबई नहीं, बिहार बनेगा फिल्मी हॉटस्पॉट, गूंजेगा लाइट..कैमरा.. एक्शन! 40 फिल्मों को मिली शूटिंग की मंजूरी Saraswati Puja Patna : पटना में सरस्वती पूजा पर कड़ा पहरा, बिना लाइसेंस पंडाल लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई, विसर्जन के नियम भी बदले NEET student rape case : पटना में NEET छात्रा से गैंगरेप और मर्डर? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा के बाद अब SIT की जांच शुरू, जानिए क्या है ताजा अपडेट Marriage Registration Bihar : बिहार में शादी का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन हुआ आसान, दूल्हा -दुल्हन को अब नहीं करना होगा यह काम Madhepura road accident : बिहार में भीषण सड़क हादसा, हाइवा–कार की टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत Bihar Police News : 50 ‘सुपर’ ड्रोन से होगी बिहार की निगरानी, सभी थानों की CCTV से होगी 24×7 सर्विलांस Virat Ramayan Mandir : आज होगी विश्व के सबसे ऊंचे 33 फीट शिवलिंग की स्थापना, विराट रामायण मंदिर से शुरू होगी CM नीतीश के दूसरे दिन की समृद्धि यात्रा Bihar weather : बिहार में धूप लौटी, लेकिन ठंड और कोहरे से अभी राहत नहीं Bihar Crime News: बिहार में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट, एक करोड़ की चरस और लाखों के गांजा के साथ दो स्मगलर अरेस्ट Bihar Crime News: बिहार में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट, एक करोड़ की चरस और लाखों के गांजा के साथ दो स्मगलर अरेस्ट
28-Sep-2020 07:47 AM
SIWAN : बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही चुनावी हिंसा की शुरुआत हो गई है। सिवान में आरजेडी के नेता और वर्तमान मुखिया की हत्या कर दी गई है। महाराजगंज की बल्लू पंचायत के मुखिया सुनील कुमार सिंह उर्फ दहारी को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला है। सुनील कुमार सिंह पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेहद करीबी बताए जाते हैं।
आरजेडी नेता सुनील कुमार सिंह की हत्या उस वक्त की गई जब वह अपने किसी करीबी को ट्रेन में बैठा कर महाराजगंज लौट रहे थे। सुनील सिंह 2016 में मुखिया बने थे उन्होंने स्थानीय प्रतिद्वंदी प्रदीप यादव को मुखिया के चुनाव में मार दी थी और उसके बाद से ही उनका विवाद चल रहा था। मुखिया सुनील सिंह बाइक पर सवार होकर वापस आ रहे थे तभी कल करसौत पुल के पास दो अपराधियों ने उनकी बुलेट को ओवरटेक किया और धक्का मारकर गिरा दिया। सुनील सिंह के गिरते ही उन पर गोलियों की बरसात कर दी गई।
आरजेडी नेता को अपराधियों ने 8 गोलियां मारी गोली लगने के बावजूद मुखिया सुनील सिंह काफी दूर तक भागे लेकिन अपराधियों ने उनके बीच पर लगातार गोलियां दागी। सुनील सिंह की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने काफी देर तक सड़क जाम कर आगजनी की। चुनाव के पहले मुखिया सुनील सिंह की हत्या को सियासी रंजिश का परिणाम माना जा रहा है।