Mokama murder case : दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह ने लिया सूरजभान का नाम; अब बाहुबली नेता ने दिया जवाब,कहा - उच्च स्तरीय जांच में हो जाएगा दूध का ढूध पानी का पानी Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में प्रत्याशियों के लिए कड़ी सुरक्षा, हर समय साथ रहेंगे पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर Bihar Election 2025: किसानों के लिए NDA ने खोला खजाना, अब 2 हजार के बदले मिलेंगे इतने रुपए Dularchand Yadav Murder : मोकामा में चुनावी झड़प के बीच दुलारचंद यादव की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए खुद शव लेकर निकली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी; पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका Bihar Crime News: जेल परिसर में फांसी के फंदे से लटका मिला बंदी का शव, जांच में जुटी पुलिस Dularchand Yadav Murder : दुलारचंद यादव हत्या मामले में अनंत सिंह नामजद, NDA नेताओं ने राजनीति में हिंसा की निंदा की NDA Manifesto : KG से PG तक मुफ्त शिक्षा; बिहार में एनडीए का चुनावी संकल्प पत्र जारी; नौकरी, हाइवे, मेट्रो समेत इन चीजों पर रहा खास फोकस Dularchand Yadav Murder : दुलारचंद हत्याकांड मामले में सामने आया सीनियर पुलिस ऑफिसर का बयान; जानिए अनंत सिंह को लेकर पटना SSP ने क्या कहा Success Story: 12वीं में फेल होने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, UPSC परीक्षा पास कर बन गए IPS अधिकरी; जानिए सफलता की कहानी Bihar NDA Manifesto : बिहार चुनाव 2025: एनडीए का घोषणापत्र जारी, सस्ता भोजन, रोजगार और विकास पर जोर; पढ़िए क्या है अहम बातें
 
                     
                            11-Feb-2024 02:42 PM
By First Bihar
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अय़ोध्या जाने का प्लान बना लिया है। वो अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होंगे। इस बात की जानकारी खुद आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों के तरफ से दी गई है। उन्होंने यह भी बताया है कि इस दौरान उनके माता -पिता भी अयोध्या जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल यानी सोमवार को अयोध्या जाएंगे। सीएम केजरीवाल यहां रामलला के दर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली के सीएम के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अयोध्या जाएंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित रामलला के मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपने परिवार के साथ रामलाल के मंदिर में दर्शन करते हुए नजर आएंगे। सीएम केजरीवाल अपने माता-पिता और पत्नी के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।
पिछले महीने 22 जनवरी को अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामललला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वीवीआईपी लोग शामिल हुए थे। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे विपक्षी नेताओं को भी न्योता दिया गया था। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में आने से इनकार कर दिया था।
वहीं, प्राण प्रतिष्ठा से कुछ दिनों पहले जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से यह पूछा गया था कि क्या उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला था तब सीएम केजरीवाल ने कहा था कि उनकी तरफ से एक चिट्ठी आई थी और उसमें कहा गया था कि सीएम इस दिन को लेकर अपना शिड्यूल बनाएं। सीएम केजरीवाल ने कहा था कि इस चिट्ठी में यह भी कहा गया था कि उन्हें कार्यक्रम में न्योता देने के लिए लोग आएंगे लेकिन कोई आया नहीं था।
आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उस वक्त यह भी कहा था कि आमंत्रण से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो अपने परिवार के साथ अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करना चाहते हैं। सीएम ने कहा था कि उनके माता-पिता की भी इच्छा है कि वो भी रामलला का दर्शन करें। लिहाजा प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम खत्म होने के बाद वो अपने परिवार सहित अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करेंगे। सीएम केजरीवाल खुद को कई बार हनुमान और श्री राम भक्त भी बता चुके हैं।