ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / पोती से मिलने पहुंचे लालू-राबड़ी, नन्ही परी को गोद में लिया

पोती से मिलने पहुंचे लालू-राबड़ी, नन्ही परी को गोद में लिया

27-Mar-2023 07:10 PM

By First Bihar

DELHI: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दादा बन गए हैं। अपनी पोती से मिलने के लिए राबड़ी के साथ लालू अस्पताल पहुंचे। जहां अपनी पोती को गोद में लिया। लालू और राबड़ी दोनों ने अपनी पोती को गोद में लिया। नन्ही परी को देखकर दादा-दादी काफी खुश थे। पोती को गोद में लिये लालू-राबड़ी की तस्वीरें अब सामने आई है।


 पोती को गोद में लेने की तस्वीरें लालू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। लालू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- अपने बच्चे के बच्चे को प्रथम बार गोद में लेना अद्भुत, रोमांचक, सुखद और मंत्रमुग्ध करने वाला पल होता है। लालू आगे लिखते हैं कि आप इस कीमती, नये, छोटे से मासूम चेहरे में भविष्य के साथ-साथ अतीत एवं वर्षों के प्यार, त्याग और संघर्षों को महसूस करते हैं। इनकी छोटी आंखें का मिलान कुछ नया दिखाता है। कभी-कभार अनुभूति होती है कि नाती-पोती आपकी आत्मा का भी थोड़ा सा हिस्सा आपसे ले लेते हैं। 


लालू प्रसाद यादव अपने अगले पोस्ट में लिखते हैं कि नवरात्रि के पवित्र अवसर पर माता रानी के असीम आशीर्वाद तथा रहमतों, नेकियों और बरकतों के मुक़द्दस माह-ए-रमजान एवं चैती छठ महापर्व  के पावन दिन लक्ष्मी रत्न पौत्री के जन्म पर प्रेषित आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद। 


बता दें कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बिटिया के पिता बन गये हैं और बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव बड़े पापा बन गये हैं। तेजस्वी यादव ने बेटी की पहली तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। हॉस्पिटल के बेड पर पत्नी राजश्री और बगल में उनकी बिटिया है। वही बिटिया के पास तेजस्वी यादव बैठे हैं। जो अपनी प्यारी बिटियी को दुलार करते नजर आ रहे हैं। नन्ही परी का चेहरा पापा से काफी मिलता है। तेजस्वी ने बिटिया की तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा कि खूबसुरत अवर्णनीय अहसास।

news image


news image

news image

news image

news imagenews image