ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / पॉश इलाके में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, 10 विदेशी लड़की के...

पॉश इलाके में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, 10 विदेशी लड़की के साथ 5 कस्टमर गिरफ्तार

23-Jul-2022 07:02 PM

DESK: रिहायशी इलाके में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। इस बात की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी। पुलिस ने छापेमारी की और 5 कस्टमर के साथ 10 विदेशी लड़कियों को हिरासत में लिया। सभी लड़कियां उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। जबकि 5 में तीन कस्टमर विदेश का रहने वाला है। 


मिली जानकारी के अनुसार शेर अली नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। जो उज्बेकिस्तान का रहने वाला है। शेर अली नौकरी दिलाने के नाम पर उज्बेकिस्तान की लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था और उसे लेकर भारत आता था। जहां लड़कियों को सेक्स रैकेट के धंधे में लगाया जाता था। इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा दिल्ली पुलिस ने किया है। 


दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर के पॉश इलाके में छापेमारी की और इस सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा किया। इस गैंग के लोग इतने शातिर थे कि किसी भी अनजान व्यक्ति से बात तक नहीं करते थे लेकिन पुलिस को जो सूचना मिली थी उस पर वह काम कर रही थी। 


दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अपने एक पुलिस स्टाफ को वहां कस्टमर बनाकर भेजा जिसके बाद पुलिस कर्मी के इशारा मिलते ही रेड किया गया और मौके से पांच कस्टमर सहित 10 विदेशी लड़की को हिरासत में लिया गया। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ में जुटी है। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 


news image


news image