ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

पुलिसकर्मी पर लगा ग्रामीणों को पीटने का आरोप : लोगों ने जताया विरोध

16-Jun-2024 08:36 AM

By First Bihar

BAGAHA : बिहार में सख्त शराबबंदी कानून लागू है। राज्य में कहीं भी शराब का सेवन करना या इसका निर्माण करना अवैध है और इस पर लगाईं गई रोक को लेकर पुलिस महकमा भी काफी एक्टिव है। लेकिन, इस बीच एक खबर बगहा से आई है।जहां तथाकथित रूप से शराब निर्माण की बात कहकर पुलिस पर ग्रामीण के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।


मिली जानकारी के अनुसार, बगहा के सेमरा के जीतपुर बंजरिया गांव में गई पुलिस को ग्रामीणों के सख्त विरोध का सामना करना पड़ा। संदिग्धों से पूछताछ के दौरान ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और सेमरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गई पुलिस टीम के साथ बदसलूकी की गई। यह मामला जीतपुर बंजरिया का है। 


सेमरा थाना के चार पुलिसकर्मियों पर मारने पीटने का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों ने पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाया है। जीतपुर बंजरिया गांव अवैध शराब के निर्माण का अड्डा माना जाता है ऐसे में वहां पुलिस की चौकसी अक्सर देखी जाती है।


बताया जाता है कि गांव के दो युवकों को संदिग्ध मानकर पुलिस सख्ती उनसे पूछताछ कर रही थी। इसके बाद वहां पुलिस के खिलाफ स्थानीय लोगों ने माहौल बनाकर दोनों युवकों को भागने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर पुलिस की टीम वहां से निकल गई।