मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
23-Apr-2023 06:04 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज में प्रेम प्रसंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़के ने पहले तो लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया और बाद में उसका शारीरिक शोषण करने लगा। आरोपी ने इसी बीच लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया और अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है। हद तो तब हो गई जब युवक ने अश्लील वीडियो भेजकर लड़की की शादी तोड़वा दी। परेशान लड़की ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला राजू सोनी मीरगंज में ज्वेलर्स की दुकान चलाता था। करीब सात साल पहले उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई थी। दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा तो बात प्रेम प्रसंग तक पहुंच गई। आरोपी ने मीठी-मीठी बातें कर पहले तो लड़की को अपनी जाल में फंसाया और बाद में उसे अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। इसी बीच एक दिन उसने लड़की को अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा।
ब्लैकमेलिंग की शिकार लड़की को नहीं चाहते हुए भी आरोपी के बुलाने पर जाना पड़ता था। आरोपी राजू सोनी जब मन होता उसे मिलने के लिए बुलाता और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। जब इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो उन्होंने उसकी शादी दूसरी जगह फिक्स कर दी। यह बात आरोपी को नागवार गुजरी और उसने लड़की का अश्लील वीडियो लड़के वालों के घर भेजकर उसकी शादी तोड़वा दी।
जहां भी लड़की की शादी तय हो रही है आरोपी लड़की का गंदा वीडियो वहां भेज देता है जिससे लड़की की शादी टूट जाती है। परेशान लड़की और उसके परिजन एसपी के पास पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।