Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
16-Aug-2024 02:36 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंचा हुआ है यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों के अंदर पुलिस का डर मानो खत्म हो गया है।
बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आए दिन ट्वीट करके नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं और बिहार की विधि व्य़वस्था पर सवाल उठा रहे हैं। जिले में कानून और व्यवस्था बनाये रखने को लेकर गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्राइम मीटिंग रखी थी।
जिसमें कई थानों के थानाध्यक्ष, प्रभारी और पदाधिकारी शामिल हुए। लेकिन कुछ लोग इस मीटिंग में 10 मिनट लेट से पहुंचे। क्राइम मीटिंग में देरी से पहुंचने वाले पदाधिकारियों पर एसपी ने कार्रवाई की है। लेट से मीटिंग में पहुंचने वालों पर जुर्माना लगाया है। क्राइम मीटिंग में 10 मिनट लेट पहुंचने वालों में नगर एसएचओ, गोपालपुर, थावे, महिला, मीरगंज एवं एडिशनल एसएचओ नगर पर पांच-पांच सौ रुपए का फाइन लगाया गया है। आगे भी मीटिंग में लेट आने वालों पर फाइन किया जाएगा। गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस बात की जानकारी दी।