लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
04-Jun-2021 11:19 AM
DESK : नेशनल खिलाड़ी से रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रेप का आरोप किसी अपराधी पर नहीं बल्कि पीड़िता ने पुलिस ऑफिसर पर लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ऑफिसर ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया.ऑफिसर पर लगे इस गंभीर आरोप के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
घटना पंजाब के लुधियाना की है. पीड़िता नेशनल वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी है और उसने पुलिस कमिश्नर से इंसाफ की गुहार लगाई है. पीड़िता का कहना है कि पुलिस ऑफिसर ने उसे स्पोर्ट्स कोटे में सरकारी नौकरी का झांसा दिया था. वह उसे बार-बार नौकरी के बहाने निजी होटलों में बुलाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था. इतना ही नहीं पीड़िता ने बताया कि आरोपी पुलिस ऑफिसर ने उसका एक अश्लील वीडियो भी बनाया. जिसके चलते वो उसे ब्लैकमेल करता रहा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा.
पीड़िता को जब यह पता चला कि वो झूठ बोल रहा है तो उसने विरोध किया. फिर पुलिस अफसर उसका अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा और उसके साथ बलात्कार करता रहा.इधर, मामला सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने तुरंत एक महिला अधिकारी को नियुक्त कर दिया है और पूरे मामले की जांच करने के आदेश दे दिए.
वहीं पुलिस अफसर पर लगे गंभीर आरोपों पर एडीसीपी प्रज्ञा जैन ने कहा कि अभी यह मामला सामने आया है लेकिन अभी तक आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी द्वारा लगाए गए आरोपों की पहले जांच की जाएगी और अगर इन आरोपों की पुष्टि होती है तो उचित कार्रवाई भी की जाएगी.