बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
28-Jul-2023 05:12 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूट्यूब पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले सिंगर को गिरफ्तार किया है। बीते 26 जुलाई को यूट्यूब के माध्यम से एक गाना "मियां जी मर्डर करो" काफी तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें कई आपत्तिजनक पंक्तियां भी थीं। गाने में कुछ ऐसे बोल भी थे जिससे सांप्रदायिक सौहार्द भी बिगड़ने की संभावना जताई जा रही थी। मामले में पुलिस ने आपत्तिजनक गाना गाने वाले सिंगर को गिरफ्तार किया है।
मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद टीम गठित कर जांच की गई तो पता चला कि कुमारखंड थाना अंतर्गत यदुआपट्टी, वार्ड नंबर 6 का रहने वाला अब्दुल वाहिद उर्फ अब्दुल अकेला गाना गाकर उसे यूट्यूब चैनल पर अपलोड करता है। इसी के द्वारा इस आपत्तिजनक गाने को गाकर यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। जानकारी मिली की वह दिल्ली में रहकर स्वयं गाना गाकर गाने की रिकॉर्डिंग करता है तथा उसे यूट्यूब पर अपलोड करता है।
एसपी ने बताया कि टीम इस यूट्यूबर की खोज में दिल्ली पहुंची तो वह पटना रवाना हो गया था। जिसके बाद टीम दिल्ली से पीछा करते हुए पटना पहुंची और आरोपी सिंगर अब्दुल वाहिद उर्फ अब्दुल अकेला को राजेंद्र नगर स्टेशन के पास से धर दबोचा। एसपी ने बताया कि मधेपुरा पुलिस के द्वारा सोशल साइट की लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वीडियो पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।