बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
26-Nov-2020 09:58 AM
DESK : छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने रिटायर्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया है. मामला साउथ दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने का है जहां सफदरजंग इलाके में छेड़छाड़ करने के आरोप में 65 वर्षीय आर्मी के रिटायर कैप्टन की गिरफ्तारी हुई है.
आरोपी सुरेंद्र त्रेहन गाजियाबाद इलाके में रहता है. सुरेंद्र को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने साल 2018 में थाना सफदरजंग में दर्ज छेड़खानी के एक मामले में भगोड़ा घोषित किया हुआ था. पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र का दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में पेट्रोल पंप है. साल 2018 में इसी पेट्रोल पंप में काम करने वाली महिलाकर्मी से उसपर छेड़छाड़ का आरोप लगा था. इसी केस में आरोपी फरार चल रहा था.
फिलहाल फतेहपुर बेरी थाने के SHO कुलदीप सिंह की टीम ने सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी छेड़खानी की दो वारदातों को अंजाम दे चुका है. अभी वो नोएडा, कानपुर और नागपुर में सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है. वहीं गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले भी दो महिलाओं के साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम दे चुका है.