पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
15-Oct-2019 02:27 PM
DESK: जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को हटाए जान के विरोध में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता और पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला की बहन और बेटी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इनके साथ उनके कुछ समर्थकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. राज्य से धारा 370 हटाए जाने के बाद पहली बार कश्मीर के लाल चौक पर लोगों ने प्रदर्शन किया है.
बता दें कि राज्य में धारा 370 को हटाए जाने के बाद से फारुख अब्दुल्ला उनके बेटे उमर अब्दुल्ला सहित कई नेता अभी भी नजरबंद हैं. हालांकि पिछले कुछ दिनों से सरकार ने राहत देते हुए कई नेताओं पर से नजरबंदी हटाई है और उन्हें रिहा भी किया है.
जम्मू कश्मीर प्रशासन की ढील की वजह से सोमवार से कश्मीर में पोस्टपेड मोबाइल काम कर रहे हैं और धीरे धीरे पाबंदियों को हटाया जा रहा है. उम्मीद है कि जल्दी ही राज्य में लगी इंटरनेट सेवाओं पर से भी प्रतिबंध हटाया जा सकता है.