पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
01-Jun-2023 09:49 AM
By RAJKUMAR
NALANDA: बिहार के नालंदा जिले में शराब माफियाओं ने घर पर चढ़कर फायरिंग किया और मारपीट कर मां बेटे को बुरी तरह से जख्मी कर दिया. बताया जा रहा है कि शराब माफियाओं को शक था कि दोनों पुलिस के मुखबिर है.
यह घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के चकदिलावर गांव का है. घायल सजन कुमार और सुधा देवी शामिल है. जख्मी लोगों ने बताया कि बीती रात चकदिलावर गांव में दीपनगर थाना पुलिस द्वारा शराब को लेकर छापेमारी किया था. जहां से शराब की बरामदगी हुई थी. पुलिस के जाने के बाद शराब माफियाओं द्वारा घर पर चढ़कर 2 राउंड फायरिंग किया और उसके बाद मारपीट कर मां बेटे को जख्मी कर आरोप लगाया की दोनों पुलिस के मुखबिर है और पुलिस को बुलाकर गांव में छापेमारी कराया है.
बताते चलें कि शराबबंदी होने के बावजूद भी दीपनगर थाना क्षेत्र के चकदिलावर गांव में अवैध शराब की छिलाई हो रही थी. जिसके बाद पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया था. इसी खुन्नस में सजन के घर पर चढ़कर गोलीबारी और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है फिलहाल दोनों जख्मी को इलाज के लिए बिहार सदर अस्पताल लाया गया जहां दोनों का इलाज कराया जा रहा है.