लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
04-Apr-2022 04:15 PM
MUZAFFARPUR: एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को रौंद डाला जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना के विरोध में जब आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया तब पुलिस ने मृतक के माता-पिता और चाचा को हाजत में बंद कर दिया। पुलिस की इस रवैय्ये से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। गुस्साएं लोगों ने पुलिस की वैन को आग के हवाले कर दिया।
घटना मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि नवनियुक्त शिक्षक अपनी बाइक से जा रहे थे तभी ट्रक वालों से अवैध वसूली कर रही पुलिस को देख ट्रक का ड्राइवर वहां से भागने लगा और बाइक को ठोकर मार दी। ट्रक द्वारा बाइक में टक्कर लगने के बाद गंभीर हालत में बाइक सवार सड़क पर गिर गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।
घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के ही परिजनों को थाने में बंद कर दिया। पुलिस ने मृतक के माता-पिता और चाचा को हाजत में बंद कर दिया। इस बात के गुस्साएं लोगों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी और जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर ट्रक ड्राइवर से वसूली करने का आरोप लगाया है।