पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
28-Aug-2024 12:20 PM
By First Bihar
VAISHALI : बिहार में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या, गोलीबारी, छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। आलम यह है कि पुलिस की टीम जब अपराधी और बदमाश किस्म के लोगों को पकड़ने जा रही है तो उनकी टीम पर भी जानलेवा हमला बोला जा रहा है। जिससे सभी लोगों की चिंता बढ़ती हई नजर आ रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला हाजीपुर से सामने आया है। जहां पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, हाजीपुर में पोक्सो एक्ट के आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस टीम ने इस मामले में जिस आरोपी को अरेस्ट किया था उसे भी पुलिस की गिरफ्त से छुड़वा लिया और घटनास्थल से भगा दिया गया। इसके बाद पुरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है।
बताया जा रहा है कि वैशाली जिले के करताहां थाने में नाबालिग लड़की से छेड़खानी के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। ऐसे में पुलिस की टीम को यह खबर मिली की छेड़खानी मामले के 5 आरोपी पास के सराय थाना क्षेत्र इलाके में छुपे हुए है। इसके बाद पुलिस ने एक टीम तैयार कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए आरोपियों के ठिकाने पर पहुंची और घेराबंदी भी कर ली गयी।
वहीं, पुलिस को घेराबंदी करते देख इलाके में आसपास के बदमाशों ने पुलिस को ही घेर लाया और हाथापाई शुरू कर दी। इसी बात का फायदा उठाते हुए पोक्सो एक्ट के आरोपी वहां से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने खुद पर हमला और बबाल करने के मामले में दो लोगों अरेस्ट कर लिया है। लेकिन, अभी इस पुलिस की गिरफ्त से पोक्सो एक्ट के मुख्य आरोपी फरार है और अभी भी इसकी तलाश जारी है।