ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / PNB ने फ्री की ये सर्विस, लॉकडाउन में घर बैठे करोड़ों ग्राहक उठा...

PNB ने फ्री की ये सर्विस, लॉकडाउन में घर बैठे करोड़ों ग्राहक उठा सकते हैं उसका लाभ

25-Apr-2020 02:25 PM

DESK : लॉकडाउन और सोशल  डिस्टेंस को मेंटेन करने के लिए बैंक अपने ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की तरफ ज्यादा जोर दे रहे हैं. बैंक अपने ग्राहकों को तरह-तरह की सुविधा देकर डिजिटल बैंकिंग के तरफ मोड़ रहा है.

 इसी क्रम में देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को एक तोहफा दिया है. पीएनबी ने इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग एप के जरिए किए जाने वाले ट्रांजैक्शन पर  IMPS चार्ज को  खत्म कर दिया है. पीएनबी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है.

IMPS  यानी इमीडिएट पेमेंट सर्विस के जरिए तुरंत फंड ट्रांसफर होता है. इसके लिए पहले बैंक की तरफ से 2 से10 रुपये तक के चार्ज की वसूली की जाती थी, लेकिन पीएनबी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि बैंक अब अपने ग्राहकों से आइएमपीएस चार्ज नहीं लेगा. यानी कि आप हर दिन चौबीसों घंटे इसका कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं और वह भी बिल्कुल फ्री. बैंक के इस तोहफे का लाभ ग्राहक घर बैठे उठा सकते हैं.