ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / पीएम मोदी को प्रदर्शनकारियों ने दिखाए काले झंडे, कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के इंट्री...

पीएम मोदी को प्रदर्शनकारियों ने दिखाए काले झंडे, कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के इंट्री गेट पर विरोध

12-Jan-2020 12:07 PM

KOLKATA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कोलकाता से जहां प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी को काला झंडा दिखाया है. कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के स्थापना के 150वें वर्ष में प्रवेश करने के लिए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को पीएम बधाई देने पहुंचे थे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काला कपड़ा दिखाया. कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के प्रवेश द्वार पर पीएम को विरोध का सामना करना पड़ा. यहां पर कुछ लोगों ने पीएम मोदी को काले झंडे दिखाए.


पीएम का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को सुरक्षाकर्मियों ने आयोजन स्थल से दूर हटाया है. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रदर्शकारी पीएम का विरोध क्यों कर रहे थे. बता दें कि इससे पहले पीएम ने बेलूर मठ में युवाओं को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों के लिए बेलूर मठ की इस पवित्र भूमि पर आना किसी तीर्थयात्रा से कम नहीं है, लेकिन मेरे लिए तो हमेशा से ही ये घर आने जैसा ही है.

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने नागरिकता कानून को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने एक बार फिर साफ किया कि नागरिकता कानून से देश में रह रहे लोगों को कोई खतरा नहीं हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि इसे लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, यह नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने का कानून है. पीएम ने पोर्ट ट्रस्ट से रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन के लिए 500 करोड़ रुपये का चेक भी सौंपा.