Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे!
14-Sep-2020 07:42 AM
PATNA : पीएमसीएच राजेंद्र सर्जिकल ब्लॉक स्थित केएल वार्ड से रविवार को दो कैदी फरार हो गए. इस दौरान पुलिस वालों की बड़ी लापरवाही देखने को सामने आई है. दो कैदी के फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, लेकिन बड़ी बात यह रही कि 5 घंटे बाद दोनों का पीएमसीएच परिसर से ही बरामद कर लिया गया.
बताया जा रहा है कि सुबह में डॉक्टर से दिखाने के बाद दोपहर 12:30 बजे सीटी स्कैन के लिए दोनों कैदियों को ले जाया जा रहा था. लेकिन तभी दोनों पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. जिसके बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. 5 घंटे बाद दोनों कैदियों को रेडियोलॉजी विभाग के सामने से बरामद कर लिया गया.
बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद दोनों कैदी के सिर में चोट लगी थी, जिसे इलाज के लिए अगमकुआं थाने से होमगार्ड के 2 जवान लेकर आए थे. अस्पताल की पर्ची पर दोनों का पता गांधी नगर कॉलोनी अगमकुआं लिखवाया गया है. 5 घंटे तक दोनों कैदी कहां गायब थे पुलिस इसकी जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. वहीं मौजूद लोगों के अनुसार दोनों के हाथ में हथकड़ी नहीं लगी थी, कैंपस में आने के दौरान हाथ में रस्सी लगी थी, लेकिन डॉक्टर से इलाज के दौरान रस्सी खोल दी गई थी. जिसका फायदा उठाते हुए दोनों फरार हो गए. इस बारे में एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इलाज के दौरान दोनों 5 घंटे तक गायब रहे. लेकिन शाम में पकड़ लिया गया. दोनों इतनी देर तक कहां गायब थे इसकी जांच की जाएगी.