होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
10-Jul-2022 11:59 AM
SAMASTIPUR : खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां प्रधानमंत्री पोर्टल पर एक शख्स को धमकी भरा मैसेज भेजना काफी महंगा पड़ गया। युवक ने पीएम पोर्टल पर अपशब्द और धमकी भरा मैसेज भेजा था। समस्तीपुर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पटोरी और मोहनपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक मोहनपुर ओपी क्षेत्र के चपरा गांव निवासी रुदल राय ने पीएम पोर्टल पर कुछ अपशब्द लिखते हुए एक धमकी भरा मैसेज पोस्ट किया था। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी हृदयकांत ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया। जिसके बाद मोबाइल टावर के लोकेशन के आधार पर पुलिस ने शनिवार की देर रात आरोपी रुदल राय को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार रुदल राय भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में निजी गार्ड के रूप में तैनात है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों की टीम गिरफ्तार रुदल राय से कड़ी पूछताछ में जुटी है। एसपी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से जिले का कोई भी अधिकारी फिलहाल स्पष्ट तौर पर कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।