ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / पीएम पद के लिए अभी वैकेंसी नहीं: नीतीश का साथ छोड़ते ही बदले...

पीएम पद के लिए अभी वैकेंसी नहीं: नीतीश का साथ छोड़ते ही बदले मांझी के सुर, बोले- देश में मोदी जैसी शख्सियत कोई नहीं

22-Jun-2023 07:01 PM

By First Bihar

PATNA: एनडीए के साथ गठबंधन में जाने की घोषणा करने के बाद हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी आज दिल्ली से पटना पहुंचे हैं। पटना पहुंचे जीतन राम मांझी ने बड़ी बात कह दी। मांझी ने कहा है कि विपक्षी दलों की बैठक का कोई फायदा नहीं होने जा रहा है। विपक्ष के सभी दल कोशिश कर रहे हैं लेकिन देश में फिलहाल प्रधानमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है। 


जीतन राम मांझी ने कहा है कि विपक्ष के सभी लोग अपना-अपना प्रयास कर रहे हैं लेकिन वहां पर सभी अलग-अलग मत के लोग हैं। कोशिश कर रहे हैं तो इसमें को परेशानी की बात नहीं है लेकिन मेरी समझ से देश की फिलहाल को स्थिति है उसमें नरेंद्र मोदी जैसी शख्सियत कोई नहीं है, जो प्रधानमंत्री पद संभाल सके। 


उन्होंने कहा कि हम अब एनडीए का हिस्सा है और 2024-25 के चुनाव में एनडीए के साथ ही रहेंगे। वहीं जेडीयू के यह कहने पर कि मांझी के जाने से कोई असर नहीं पड़ेगा, इसपर उन्होंने कहा कि समय बताएगा कि हम के महागठबंधन से अलग होने के बाद उसे फायदा होगा या नुकसान। मांझी ने कहा है कि विपक्ष के लोग कोशिश करें लेकिन प्रधानमंत्री पद के लिए अभी कोई वैकेंसी नहीं है।