पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
15-Oct-2019 02:14 PM
CHANDIGARH : हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के नेताओं पर जोरदार हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा है कि उनके लिए बैंकॉक और थाईलैंड से गालियां इंपोर्ट की जा रही है। पीएम मोदी ने कहा है कि विदेश से गालियां इंपोर्ट करने वाले लोग कौन हैं जनता बखूबी जानती है।
हरियाणा के चरखी दादरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर जवाबी हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस उन्हें धारा 370 पर घेरने का प्रयास कर रही, लेकिन देश की जनता यह जानती है कि मौजूदा सरकार ने कितना बड़ा काम किया है।
पीएम मोदी ने हरियाणा की जनता का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें हमेशा हरियाणा के लोगों ने प्यार दिया है और वह आगे भी यही उम्मीद करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने विरोधियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि भले ही वह उन्हें लाख गालियां देने लेकिन देश की पीठ में छुरा मत चलाएं।