ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / PM के चमकते चेहरे का क्या है राज...खुद नरेंद्र मोदी ने बताया

PM के चमकते चेहरे का क्या है राज...खुद नरेंद्र मोदी ने बताया

24-Jan-2020 12:39 PM

DELHI: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2020 के विजेताओं से बातचीत की. पीएम मोदी ने 49 विनर बच्चों के साथ बात की. बच्चों से बात करने के दौरान पीएम ने बड़े ही रोचक सवाल का जबाव दिया. पीएम का चेहरा क्यों ग्लो करता है...इसका राज उन्होंने खुद खोल दिया.


‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020' के 49 बाल विजेताओं के साथ बात करते हुए पीएम मोदी ने बच्चों से कहा कि मैं अपने शरीर से निकलने वाले पसीने से चेहरे की मालिश करता हूं. इसलिए मेरा चेहरा चमकता है. अपने स्पीच के दौरान एक बात का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, ‘मुझसे बहुत साल पहले किसी ने पूछा था कि आपके चेहरे पर इतना तेज क्यों है? तो मैंने उन्हें आसान जवाब दिया. मैंने कहा कि मैं इतनी मेहनत करता हूं कि मेरे शरीर से बहुत पसीना निकलता है और मैं उसी पसीने से मालिश करता हूं तो मेरा चेहरा चमक जाता है.’


विनर बच्चों से पीएम ने कहा कि आपने जो काम किया है, उसको करने की बात तो छोड़ दीजिए, उसे सोचने में भी बड़े-बड़े लोगों के पसीने छूट जाते हैं. पीएम मोदी ने बच्चों की तारीफ करते हुए कहा कि 'इतनी कम उम्र में जिस तरह आप सभी ने अलग-अलग क्षेत्रों में जो प्रयास किए, जो काम किया है, वो अदभुत है. आप जैसे बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए ही इन राष्ट्रीय पुरस्कारों का दायरा बढ़ाया गया है.’ आपको बता दें कि विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की शानदार उपलब्धियों के लिए हर साल सरकार उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देती है.