बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं
04-Jul-2024 01:30 PM
By First Bihar
DELHI: टी20 वर्ल्ड कप में बारबाडोस की धरती पर साउथ अफ्रीका की टीम को धूल चटाकर जीत हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम भारत लौट आई है। स्वदेश लौटने के बाद टीम इंडिया के सदस्यों ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीएम आवास जाकर मुलाकात की और जीत की ट्रॉफी उनके हाथों में सौंप दी। इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं।
दरअसल, टी20 विश्वकप में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम स्वदेश लौट आई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के स्वागत के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ मौजूद थी। फैंस ने खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। दिल्ली एयरपोर्ट से निकलने के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावे सभी खिलाड़ियों ने फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और वहां से होटल के लिए रवाना हो गए।
भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पीएम आवास जाकर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पीएम मोदी से बारबाडोस के अनुभवों को साझा किया। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टीम इंडिया वापस होटल के लिए रवाना हो गई, जहां से वह मुंबई जाएगी। मुंबई के नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक टीम इंडिया खुली बस पर सवार होकर रोड शो करेगी।