सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
12-May-2022 08:50 PM
PATNA: बिहार विधानसभा शताब्दी वर्ष समापन समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इसको लेकर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम से मुलाकात के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा शताब्दी समापन समारोह में शामिल हो सकते हैं।
बिहार विधानसभा शताब्दी वर्ष समापन समारोह के मौके पर विधानमंडल परिसर में शताब्दी स्तंभ का भी पीएम मोदी उद्घाटन कर सकते हैं। अगली 15 से 20 मई तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिए जाने की संभावना है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज प्रधानमंत्री से मुलाकात कर समापन समारोह में शामिल होने का आग्रह किया।
बता दें कि बिहार विधानसभा भवन के एक सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पिछले साल अक्टूबर महीने में बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुए थे।

