ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / PM मोदी से भी कुछ नहीं सीखते हैं बिहार के नेता, नीतीश और...

PM मोदी से भी कुछ नहीं सीखते हैं बिहार के नेता, नीतीश और तेजस्वी भी वोटिंग के दौरान VIP कल्चर में दिखे

03-Nov-2020 10:57 AM

PATNA: बिहार में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. पटना में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने मतदान किया है. लेकिन सभी वोटिंग के दौरान वीआईपी कल्चर में दिखे. कोई भी नेता अपने मतदान के लिए लाइन में नहीं लगे. बूथ पर भी वीआईपी बने रहे. 

पीएम मोदी से कुछ नहीं सीखते हैं बिहार के नेता

पीएम नरेंद्र मोदी भी मतदान करते हैं तो वह कई जगहों पर लाइन में लगे दिखते हैं और अपने मतदान के लिए इंतजार करते हैं, लेकिन बिहार के नेता उनके कुछ नहीं सीखते हैं. दूसरे पार्टी की बात छोड़ भी दीजिए तो खुद बीजेपी के नेता उनसे नहीं सीखते हैं. 

लाइन में नहीं लगे सुशील मोदी

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी पटना के कुम्हरार विधानसभा के राजेंद्र नगर रोड नंबर 5 में अपना मतदान किया. इस दौरान उनके आने से पहले कई लोग लाइन में लगे हुए थे. लेकिन सुशील कुमार मोदी आए और सबसे आगे जाकर मतदान कर दिया. वोटरों को बाइसपास करने से मौजूद लोगों में नाराजगी दिखी. लोग आक्रोश में  थे. 


सीएम नीतीश कुमार ने डाला वोट

सीएम नीतीश कुमार भी राजभवन के पास स्थित बूथ पर पहुंचे और मतदान किया है. इस दौरान सीएम गाड़ी से उतरे और सीधे बूथ के अंदर जाकर मतदान किया. फिर वहां से निकल गए. 


तेजस्वी ने राबड़ी के साथ डाला वोट

प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी अपनी मां राबड़ी देवी के साथ वोट डालने पहुंचे. उनका मतदान केंद्र पटना के वेटनरी ग्राउंड स्थित बूथ पर था. वहां भी वोटरों की लाइन लगी थी. लेकिन सबसे आगे पहुंचे और मतदान किया. तेजस्वी यादव ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की. मतदान के दौरान कोई भी नेताओं ने थोड़ा सा भी अपने मतदान के लिए इंतजार और लाइन में लगना उचित नहीं समझा. मतदान के दिन भी वीआईपी कल्चर बिहार में हावी रहा. सिर्फ पटना में ही नहीं रहा. पटना के अलावे दूसरे जगहों पर भी यही देखा गया. कई केंद्रीय मंत्री और बिहार सरकार के मंत्री ने मतदान किया. लेकिन कल्चर वही रहा.