ब्रेकिंग न्यूज़

इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; नितिन गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; नितिन गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ

साथ में हवाई सर्वे करने के बाद PM मोदी पर भड़की CM ममता, जानिए क्यों आई नौबत

22-May-2020 03:47 PM

DESK: अम्फान से हुई पश्चिम बंगाल में तबाही के बाद आज पीएम मोदी और सीएम ममता बनर्जी ने एक साथ हेलिकॉप्टर से जायजा लिया. लेकिन पीएम मोदी के बंगाल से जाते ही ममता बनर्जी भड़क गई. हर बार की तरह इस बार भी कई गंभीर आरोप केंद्र सरकार पर लगाया.

एक हजार करोड़ के पैकेज के बाद भड़की

प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के लिए एक हजार करोड़ के राहत पैकेज का एलान करने के बाद वह उड़ीसा के लिए रवाना हो गए. उसके बाद सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में एक लाख करोड़ का नुकसान हुआ है और पीएम मोदी सिर्फ एक हजार करोड़ का पैकेज देने का एलान किए है. यह पैसा कब मिलेगा या यह अग्रिम धनराशि है. इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. 56 हजार करोड़ रुपया तो हमारा ही केंद्र पर बकाया है.


मुआवजा का एलान

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने अम्फान से निपटने के लिए पूरा प्रयास किया. लेकिन इस दौरान 80 लोगों की मौत हुई है. उनके परिजनों के प्रति केंद्र और राज्य सरकार की संवेदनाएं है. मृतकों के परिजनों को केंद्र सरकार 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा.