ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / पीएम मोदी पहुंचे वॉर मेमोरियल, गणतंत्र दिवस पर पहली बार शहीदों को दी...

पीएम मोदी पहुंचे वॉर मेमोरियल, गणतंत्र दिवस पर पहली बार शहीदों को दी श्रद्धांजलि

26-Jan-2020 10:01 AM

DELHI : पूरे देश में आज 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. राजधानी दिल्ली में विशेष तौर पर इंतजाम किये गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे. जहां उन्होंने गणतंत्र दिवस पर पहली बार शहीदों को श्रद्धांजलि दी. गणतंत्र दिवस परेड समारोह की शुरुआत हो चुकी है. भारी संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से लोग परेड देखने पहुंचे हैं.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गेट के समीप स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे. कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री ने अमर जवान ज्योति की बजाय राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. बता दें कि इस साल गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो हैं.


इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर देश को शुभकामनाएं दी. उन्होंने ट्वीट किया- सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई.. जय हिंद !