सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
27-Apr-2022 07:09 AM
PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच बातचीत होने वाली है। दरअसल पीएम मोदी और सीएम नीतीश का यह संवाद वर्चुअल मोड में होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आज बातचीत करने वाले हैं। देश में कोरोना की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए प्रधानमंत्री आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से हालात पर चर्चा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बुलाई गई इस वर्चुअल मीटिंग में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। इस दौरान सीएम नीतीश पीएम मोदी को बताएंगे कि आखिर बिहार में कोरोना महामारी को लेकर किस तरह की सतर्कता बरती जा रही है। नीतीश कुमार बिहार में कोरोना की जांच और वैक्सीनेशन अभियान को लेकर पूरी जानकारी देंगे। इस दौरान पीएम मोदी भी बताएंगे कि राज्यों को किस तरह की सतर्कता बरतने की जरूरत है।
पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच लंबे अरसे बाद इस तरह का संवाद होने जा रहा है। पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब बिहार दौरे पर आए थे तो सीएम नीतीश से उनकी मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के दौरान कई मसलों पर अनौपचारिक तौर पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा भी हुई लेकिन अब कोरोना महामारी और चौथी लहर की आशंका के बीच सतर्कता को लेकर नीतीश और पीएम मोदी आमने-सामने होंगे।