ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद

PM नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, 7 दिन राष्ट्रीय शोक की घोषणा

01-Sep-2020 10:25 AM

DELHI: पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मुलाकात की. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी. लोगों के दर्शन के लिए आर्मी हॉस्पिटल से पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का पार्थिव शरीर उनके 10 राजाजी मार्ग स्थित सरकारी आवास पर लाया गया है. 

7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

पूर्व राष्ट्रपति के निधन के बाद सम्मान में केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने भी 1 सितंबर को राज्य में शोक घोषित किया है. सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. राज्य पुलिस दिवस समारोह भी 2 सितंबर के लिए स्थगित कर दिया गया है. 

कल शाम हुआ निधन

भारत के सर्वाधिक सम्मानित राजनेताओं में एक पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार की शाम निधन हो गया. वह 84 साल के थे. मुखर्जी को 10 अगस्त को सेना के रिसर्च ऐंड रेफ्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उसी दिन उनके मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी. हॉस्पिटल में भर्ती कराये जाने के समय वह कोविड-19 से संक्रमित पाये गए थे. साथ ही उनके फेफड़ों के संक्रमण का भी इलाज किया जा रहा था. उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं. लंबे समय तक कांग्रेस के नेता रहे मुखर्जी सात बार सांसद रहे.