ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका

राज्यसभा में पीएम मोदी ने NCP-BJD की तारीफों के बांधे पुल, कहा- दोनों पार्टियों से अनुशासन सीखना चाहिए

राज्यसभा में पीएम मोदी ने NCP-BJD की तारीफों के बांधे पुल, कहा- दोनों पार्टियों से अनुशासन सीखना चाहिए

18-Nov-2019 02:53 PM

DELHI: राज्यसभा के 250वें सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NCP और BJD के तारीफों के पुल बांधे. पीएम मोदी ने कहा कि NCP-BJD ने वेल में नहीं जाने का अनुशासन तय किया. दोनों पार्टियों के सांसद कभी वेल में नहीं आए. वेल में नहीं आकर भी दिल जीता जा सकता है. पीएम ने कहा कि दोनों पार्टियों से हम सबको सीखना चाहिए. 


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इस सदन के दो पहलू खास हैं. पहला स्थायित्व और दूसरा विविधता. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 साल का समय देखें तो यही सदन है जिसने तीन तलाक का बिल पास करके महिला सशक्तिकरण का बहुत बड़ा काम किया. इसी सदन ने सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया.


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने जीएसटी का जिक्र करते हुए कहा कि इसी सदन ने जीएसटी के रूप में वन नेशन-वन टैक्स की ओर सहमति बनाकर देश को दिशा देने का काम किया है. देश की एकता और अखंडता के लिए अनुच्छेद 370 और 35 A को हटाने की शुरुआत पहले इसी सदन में हुई, उसके बाद लोकसभा में ये हुआ.