मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
01-Mar-2021 09:06 AM
DESK : कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अज कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है. पीएम मोदी खुद सुबह-सुबह नई दिल्ली स्थित एम्स पहुंचे और कोरोना वैक्सीन लगवाई.
आपको बता दें कि आज सुबह करीब 6.30 बजे ही पीएम मोदी दिल्ली AIIMS पहुंचे थे जहां उन्होंने वैक्सीन का पहला डोज लिया. प्रधानमंत्री ने स्वदेशी भारत बायोटेक की कोवैक्सिन लगवाई. अब पीएम मोदी को 28 दिन बाद दूसरा डोज लगाया जाएगा. दिल्ली स्थित एम्स में काम करने वाली पुडुचेरी की सिस्टर पी निवेदा ने पीएम मोदी को कोरोना वैक्सीन की डोज दी है.
टीका लगवाने के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लोगों से कोरोना की वैक्सीन लेने की अपील की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा, 'मैंने एम्स में कोरोना वैक्सीन की मेरी पहली खुराक ली, यह प्रशंसनीय है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए त्वरित समय में काम किया है, मैं उन सभी से अपील करता हूं, जो वैक्सीन लेने के लिए योग्य हैं, साथ में, हम भारत को कोरोना मुक्त बनाए.'