बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
17-Nov-2024 04:17 PM
By First Bihar
DESK: गुजरात के गोधरा कांड को लेकर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। गोधरा दंगों पर बनी इस फिल्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिएक्शन आया है। सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी ने फिल्म को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “बहुत बढ़िया कहा आपने। ये अच्छी बात है कि ये सच्चाई सामने आ रही है और वो भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें। एक झूठी कहानी सीमित समय तक ही चल सकती है, आखिरकार तथ्य हमेशा सामने आ ही जाते हैं”।
प्रधानमंत्री मोदी ने जिस पोस्ट को शेयर किया उसमें चार प्वाइंट्स में फिल्म को लेकर कुछ बाते बताई गई हैं। इस पोस्ट में बताया गया है कि फिल्म को क्यों देखना चाहिए। पोस्ट करने वाले शख्स ने चार प्वाइंट्स में बताने की कोशिश की है कि गोधरा के सच को जानने के लिए लोगों के इस फिल्म को देखना चाहिए।
बता दें कि साल 2002 के 27 फरवरी को हुए गोधराकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस घटना को लेकर फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को बनाया गया है, जो सिनेमाघरों में 15 नवंबर को रिलीज हो चुकी है हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है।