दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
09-Nov-2019 12:34 PM
GURDASPUR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन कर दिया। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर पीएम मोदी ने गुरदासपुर स्टेटस डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब के लिए कॉरिडोर का उद्घाटन किया।
करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का शुक्रिया अदा किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की भावनाओं का सम्मान करने के लिए हम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि करतारपुर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट खोला जाना भारत के लिए खुशी की बात है।
करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने गुरु नानक देव और सिख धर्म के बलिदान की चर्चा तो की लेकिन अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आने के बावजूद उन्होंने अपने संबोधन में इसकी चर्चा तक नहीं की। माना जा रहा है कि पीएम मोदी ने इस संवेदनशील मसले पर जानबूझकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।