बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
15-Nov-2023 02:25 PM
By First Bihar
RANCHI: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर झारखंड के खूंटी पहुंचे हैं, जहां उन्होंने 7200 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक के बाद एक कई योजनाओं का जिक्र किया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 15वीं किश्त जारी की।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा 200 कार्यक्रम स्थल की होगी और 22 नवंबर तक चलेगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से ग्राम स्वराज अभियान को सफलता मिली थी उसी तरह विकसित भारत संकल्प यात्रा को भी सफलता हासिल होगी। उन्होंने कहा कि हर गांव जाकर, हर हकदार को मिलकर इस योजना को सफल बनाने का प्रण लेकर निकलना होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं वह दिन देखना चाहता हूं जब हर गरीब के पास राशन कार्ड होगा। सभी के पास बिजली होगी। पांच लाख का मुफ्त इलाज कराया जाएगा। किसानों, गरीबों, युवाओं को मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की भी गारंटी। मोदी हिम्मत कर निकला है आदिवासी न्याय अभियान को लेकर। आदिवासियों को हमेशा नजर अंदाज किया गया।
उन्होंने कहा कि मैंने अंतिम व्यक्ति का नमक खाया है। आज भगवान बिरसा की धरती पर ऋण चुकाने आया हूं। मक्खन पर लकीर तो सभी कोई खींच सकता है, कोई पत्थर पर तो लकीर खींचे। पिछड़े जिलों का ठप्पा लगाकर छोड़ दिया था। इनमें अधिसंख्य आदिवासी जिलों को अपने हाल पर छोड़ दिया था। हमारी सरकार ने इस जिलों को आकांक्षी जिलों के रूप में घोषित कर विकसित किया।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...