शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
05-Apr-2020 09:51 PM
DELHI : कोरोना के साथ अंधेरे से लड़ाई में प्रधानमंत्री मोदी ने भी हिस्सा लिया. पीएम ने दीपक जलाकर देश की अखंडता को एक बार फिर से विश्व और देशवासियों के सामने रखा. इस प्रकाश संकल्प में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया. कोरोना के अंधेरे से लड़ाई में मुंबई में अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल और लता मंगेशकर समेत कई हस्तियों का घर जगमग हुआ.

बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अपने आवास की सभी लाइटें बंद कर दीं और मिट्टी के दीये जलाए. पीएम ने राष्ट्र से अपील की थी कि आज रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घरों की सभी लाइटें बंद करके कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई को चिह्नित करने के लिए सिर्फ मोमबत्ती, दीया, या टॉर्च जलाएं.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन के बाहर हाथ में मोमबत्ती लेकर खड़े हुए दिखाई दिए. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मोमबत्ती और दीए जलाकर प्रधानमंत्री मोदी की अपील का समर्थन किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देशभर के लोगों ने आज अपने घरों की बत्तियां बुझा कर दीये, मोमबत्ती और मोबाइल की फ़्लैश लाइट जलानी शुरू कर दी. देशभर में कोरोना से चल रही इस जंग के दौरान एक बेहतरीन तस्वीर देखने को मिली.
