ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना

Home / news / कोरोना से देश में हालात बेकाबू: प्रधानमंत्री ने आज बुलायी आपात बैठक, लिये...

कोरोना से देश में हालात बेकाबू: प्रधानमंत्री ने आज बुलायी आपात बैठक, लिये जा सकते हैं कड़े फैसले

09-Jan-2022 12:21 PM

DESK: देश में कोरोना की तीसरी लहर से बेकाबू होते जा रहे हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपात बैठक बुलायी है. प्रधानमंत्री ने रविवार की शाम साढ़े चार बजे इमरजेंसी मीटिंग बुलायी है. संभावना जतायी जा रही है कि पीएम कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं. देश में जहां हालात ज्यादा खराब हैं वहां लॉकडाउन जैसे फैसले भी लिये जा सकते हैं.


तीसरी लहर से हालात बेकाबू


देश में कोरोना की तीसरी लहर से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. देश में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 10 से ज्यादा हो चुकी है. यानि जांच में हर 100 में से 10 से ज्यादा लोग कोविड पॉजिटिव पाये जा रहे हैं. कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद पहली दफे देश में एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग कोविड से संक्रमित पाये गये हैं. पिछले 24 घंटे में 1 लाख 59 हजार 424 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है. इनमें से 327 लोगों की मौत हो गयी है. हालांकि रिकवरी भी हो रही है 40 हजार से ज्यादा रिकवर कर गये हैं.


लेकिन कोरोना संक्रमण का ये हाल तब है जब देश के कई राज्यों में सही से टेस्ट नहीं किये जा रहे हैं. दो दिन पहले ही केंद्र सरकार ने देश के 9 राज्यों को पत्र लिखकर कोरोना की जांच करने में ढिलाई पर नाराजगी जतायी थी. बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के 9 राज्यों में कोरोना के टेस्ट की संख्या काफी कम है. केंद्र सरकार ने कहा है कि सही संख्या में टेस्ट नहीं होने से ये जानकारी नहीं मिल पा रही है कि संक्रमण कितना फैला है. 


ऐसे में प्रधानमंत्री कोरोना की जांच को लेकर भी बात करेंगे. केंद्र सरकार की सबसे बड़ी चिंता उन राज्यों को लेकर है जहां संक्रमण बेकाबू हो चुका है. एक दिन में  महाराष्ट्र में 41,434, दिल्ली में 20,181 और पश्चिम बंगाल में 18,802 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं. 


चिंता की बात ये है कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढती जा रही है. पिछले चौबीस घंटे में 1 लाख 59 हजार से ज्यादा मामले सामने आये हैं. उससे पहले शुक्रवार को 1 लाख 41 हजार 986 और गुरुवार को 1 लाख 17 हजार 100 नए मामले सामने आये थे. कोरोना की तीनों लहर में देश में अब तक 3 करोड़ 55 लाख  लोग संक्रमित हो चुके हैं. तीसरी लहर आने के बाद देश में अभी कुल एक्टिव केस की तादाद 5 लाख 84 हजार 580 है.