ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती

Home / news / पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से की बातचीत, कोरोना संकट पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से की बातचीत, कोरोना संकट पर हुई चर्चा

02-Jun-2020 09:39 PM

DELHI : कोरोना संकट के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. जहां भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है. इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी है. अमेरिकी प्रेसिडेंट के साथ काफी अहम मुद्दों पर दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत चली है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया कि "मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप के साथ गर्मजोशी और उत्साह के साथ बातचीत हुई है. दोनों के बीच G -7 और कोरोना महामारी समेत कई अन्य मुद्दों और उनकी योजनाओं पर चर्चा की गई. दोनों ने कहा कि भारत-अमेरिका परामर्श की समृद्धि और गहराई कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के सामने महत्वपूर्ण स्तंभ बने रहेंगे. 



बता दें कि समूह-7 दुनिया की शीर्ष सात विकसित अर्थव्यवस्थाओं का समूह है. इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और कनाडा शामिल हैं. जलवायु परिवर्तन, सुरक्षा और अर्थव्यवस्था सहित विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के लिए इन देशों के प्रमुखों की हर साल बैठक होती है.