ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

PM मोदी ने नौवीं बार फहराया तिरंगा, कहा.. ये वीर सावरकर, नेताजी को याद करने का समय है

PM मोदी ने नौवीं बार फहराया तिरंगा, कहा.. ये वीर सावरकर, नेताजी को याद करने का समय है

15-Aug-2022 08:01 AM

DESK : आज देश आजादी के जश्न में डूबा है. इस बार का स्वतंत्रता दिवस काफी खास है क्योंकि हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 वीं बार लाल किले सेराष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई. पीएम मोदी लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने देश को संबोधित करते हुए देशवासियों को बधाई दी. पीएम ने कहा कि आज विश्व के कोने-कोने में भारत का तिरंगा आन, बान, शान से लहरा रहा है.


पीएम मोदी ने कहा कि आज दिवस ऐतिहासिक है. आज नई राह, नए संकल्प, नए सामर्थ के साथ कदम बढ़ाने का शुभअवसर है. आजादी के जंग में गुलामी का पूरा काल खंड संघर्ष में बीता है. हिंदुस्तान का कोई कोना ऐसा नहीं था, कोई काल ऐसा नहीं था, जब देशवासियों ने सैकड़ों सालों तक गुलामी के खिलाफ जंग न की हो. जीवन न खंपाया हो. आहुती न दी हो. आज हम सब देशवासियों के लिए हर महापुरुष को, त्यागी को बलिदानी को नमन करने का अवसर है. उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लेने का अवसर है. 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से नया नारा दिया है. उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था. इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान जोड़ा और अब इसमें जय अनुसंधान जोड़ने का समय आ गया है. अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान हो. आज देश में इस नारे पर काम करने का समय आ गया है.


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नारायण गुरु, महर्षि अरविंदो हों, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर हो वो भारत की चेतना को जगाते रहे. अमृत महोत्सव के दौरान देश ने पूरे एक साल से हम देख रहे हैं. 2021 में दांडी यात्रा से प्रारंभ हुआ, देश के हर जिले, हर कोने में देशवासियों ने आजादी के अमृत महोत्सव के लिए कार्यक्रम किए. एक ही मकसद के लिए इतना बड़ा उत्सव मनाया गया हो, ये पहली घटना है. उन सभी महापुरुषों को याद किया गया जिनको किसी न किसी कारणवश उनको इतिहास में जगह नहीं मिली या भुला दिया गया था.


नरेंद्र मोदी ने कहा कि 14 अगस्त को भारत ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी बड़े भारी मन से उस विभाजन को याद करते हुए तिरंगे की शान के लिए लोगों ने बहुत कुछ सहन किया था. देश के लिए उनका कर्तव्य नमन करने योग्य और प्रेरणा पाने योग्य है. पिछले 75 साल में देश के लिए जीने मरने वाले, देश की सुरक्षा करने वाले, देश के संकल्पों को पूरा करने वाले इन सबके योगदान को स्मरण करने का अवसर है.