मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
12-Apr-2024 11:36 AM
By First Bihar
PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में लालू यादव की बेटी और राजद नेत्री मीसा भारती के बयान पर राजनीति का पारा चढ़ चुका है। बीजेपी के साथ एनडीए के अन्य दलों के नेता मीसा भारती पर बड़बोलेपन का आरोप लगा रहे हैं। एक के बाद एक नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इसके बाद अब एक बार फिर से इस मामले में मीसा भारती ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि मैं पीएम मोदी को जेल भेजने की बात नहीं कह रही, बल्कि मेरी पूरी बातों को सुनिए उसके बाद कुछ बोलिए।
दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार पर निकली मीसा भारती से जब सवाल किया गया कि आप पीएम मोदी को जेल भेजने की बात कह रही हैं, तो उन्होंने कहा कि मैंने जो बयान दिया था तो आप लोगों ने क्या उसे पूरा सुना है ? किस संदर्भ में मैंने पूरी बात कही है? प्रधानमंत्री जी को लेकर मैंने यही कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणी की है इलेक्टोरल बांड पर तो मैंने उसी पर कहा था कि यदि हमारी सरकार आई तो इसकी जांच करवाई जाएगी। लेकिन लोग इसमें अपनीबात जोड़कर पीएम को जेल भेजने की बात कहने लगे।
मीसा भारती ने कहा कि भाजपा और एनडीए के लोग हों या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी! ये लोग ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स से विपक्ष के नेताओं के घर रेड डलवा कर उनको जेल भेज रहे हैं। तो यही बात तो मैं कह रही हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के पास कोई मुद्दा है ही नहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी महंगाई बेरोजगारी पर बात कर रहे हैं क्या? मेरे बयानों को तोड़कर पेश किया जा रहा है। मेरी बातों को पूरा सुनना चाहिए। लेकिन यह जनता है, सब जानती है। जनता के बीच ऐसी बातें नहीं चलेगी। मैंने इलेक्ट्रोल बॉन्ड पर टिप्पणी की थी। मीसा ने आज गया और नवादा में नीतीश कुमार के रोड शो को लेकर कहा कि उनके लिए मैं क्या कहूं, वह हमारे अभिभावक हैं। हमसे बड़े हैं। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि यह यात्रा लगता है चार लाख पार या 4000 पार करने को निकली है।