ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / पीएम मोदी की यह स्कीम 31 दिसंबर से हो जाएगी बंद, जल्द उठाएं...

पीएम मोदी की यह स्कीम 31 दिसंबर से हो जाएगी बंद, जल्द उठाएं इसका फायदा

17-Dec-2019 03:14 PM

DESK : पीएम मोदी की एक खास स्कीम ‘सबका विश्वास योजना’ का यदि आप लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास बस कुछ ही दिनों का मौका है. आप इस स्कीम का फायदा 31 दिसंबर तक उठा सकते हैं. 

जानिए क्या है में ‘सबका विश्वास योजना’ स्‍कीम 

‘सबका विश्वास योजना’ का ऐलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019 के आम बजट में किया था. इस स्कीम के तहत बकाया टैक्‍स राशि वालों को आंशिक छूट देकर टैक्‍स विवादों का जल्द से जल्द निपटारा करना था.

इसका मतलब है कि सरकार ने इस योजना की शुरूआत सर्विस टैक्‍स और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क से जुड़े टैक्‍स विवाद को निपटाने के लिए किया था. इस स्कीम का फायदा लोग 1 सितंबर 2019 से उठा रहे थे. अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास 31 दिसंबर तक आवेदन करने का अंतिम मौका है.

इस स्कीम के तहत बकाये टैक्‍स पर ब्याज और जुर्माने के भुगतान से भी राहत उपलब्ध कराई जा रही है. स्वैच्छिक तौर पर टैक्‍स का खुलासा किये जाने के मामले में बताए गए कुल टैक्‍स का भुगतान कर दिये जाने पर ब्याज और जुर्माने से छूट दी गई है.