ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुरू

पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुरू

27-Apr-2020 10:13 AM

DELHI: कोरोना संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभी राज्यों के सीएम के साथ शुरू हो गई है. सबकी नजर इस बात पर है कि आज किस तरह का फैसला लिया जाएगा. पीएम किस- किस मुद्दों पर आज चर्चा करेंगे. कुछ देर के बाद यह साफ हो जाएगा. सबकी नजर इस बात पर भी टिकी है कि क्या लॉकडाउन को एक बार फिर से बढ़ाया जाएगा. 

news image

2 अप्रैल को भी किए थे बात

2 अप्रैल को भी पीएम मोदी ने सभी राज्यों के सीएम से बात की थी. इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने खुद राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मामला पीएम मोदी के सामने उठाया था. पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नीतीश कुमार ने बिहार को N95 मास्क और पीपीई किट मुहैया कराने की मांग रखी थी. नीतीश कुमार ने खुद कहा था कि बिहार के पास N95 मास्क और PPE किट की भारी किल्लत है. बिहार में 5 लाख PPE किट की मांग की थी. जिसके मुकाबले केवल 4000 ही उसमें से मुहैया कराया गया है. इसके अलावे 10 लाख  N95 मास्क की मांग की गई थी. जिसमें से मात्र 50 हजार ही उपलब्ध कराये गए हैं. पीएम मोदी ने सभी सीएम से कहा था कि मैं 24 घंटे मौजूद हूं. अगर कोई कभी भी बात करना चाहे तो कर सकता है. 

11 अप्रैल को भी किए थे बात

पीएम मोदी ने सभी राज्यों के सीएम से 11 अप्रैल को बात किए थे. सभी राज्यों के सीएम से लॉकडाउन बढ़ाने के लेकर सुझाव मांगा था. सभी राज्यों के सीएम ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाना का सुझाव दिया था. जिसके बाद 14 अप्रैल को पीएम मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाने का एलान कर दिया था. जिसके बाद लॉकडाउन का समय 3 मई तक बढ़ा दिया गया.