हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा
11-May-2020 03:02 PM
DELHI: पीएम नरेंद्र मोदी की तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू हो गयी है। पीएम मोदी ने तमाम मुख्यमंत्रियों से बातचीत शुरू कर दी है। लॉकडाउन के तीसरे चरण के बाद क्या होगा, इस बैठक में इसके बड़े संकेत सामने आ सकते हैं।
बैठक में सभी सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपनी राय रखेंगे। मुख्यमंत्रियों का फीडबैक लॉकडाउन के भविष्य में काफी अहम रहेगा। बैठक दो सत्र में होगी। पहला सत्र 3 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। दूसरा सत्र शाम 6 बजे से शुरू होगा और बैठक का निष्कर्ष निकलने तक बैठक जारी रहेगी। इस बैठक पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।
शुरुआत आंध्र प्रदेश के सीएम से हुई है। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के सीएम और तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी अपनी बात रखेंगी। इसके बाद तमिलनाडु के सीएम पलानीसामी, छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल और गुजरात के विजय रुपाणी का नंबर आएगा। विजय रुपाणी के बाद तेलंगाना के सीएम केसीआर पीएम मोदी के सामने अपनी बात रखेंगे।
उनके बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे अपने-अपने राज्यों के हालात से पीएम मोदी को अवगत करायेंगे। इनके बाद बाकी तमाम सीएम अपनी बात रखेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर शिवराज सिंह चौहान और नीतीश कुमार भी पीएम मोदी को स्थिति की जानकारी देंगे।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहले ही लॉकडाउन में राहत की मांग रख चुके हैं। केजरीवाल का कहना है कि लॉकडाउन ने आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है। ऐसे में दिल्ली को खोलना जरूरी है। उनका कहना है कि अगर लॉकडाउन खोलने पर केस बढ़ते भी हैं तो दिल्ली की तैयारी उससे निपटने की लिये पूरी तरह तैयार है। केजरीवाल ने साफ कहा है कि अब हमें कोरोना से साथ ही जीना होगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...