ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

प्रधानमंत्री की हाई लेवल मीटिंग, NSA और 5 मंत्री हुए शामिल, पुतिन से बात कर सकते हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री की हाई लेवल मीटिंग, NSA और 5 मंत्री हुए शामिल, पुतिन से बात कर सकते हैं पीएम मोदी

24-Feb-2022 08:25 PM

DESK: रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे जंग के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाई लेवल मीटिंग जारी है। इस हाई लेवल मीटिंग में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, कैबिनेट सचिव और एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद हैं। एएनआई के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर सकते हैं। 


यूक्रेन पर रूस ने हमला कर दिया है। जिसे लेकर वहां के एयर स्पेस को बंद कर दिया गया है। भारतीय नागरिकों को एयर लिफ्ट करने जा रही एअर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट को भी रास्ते से वापस लौटना पड़ गया है। हालांकि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए प्लान-B पर काम किया जा रहा है। 


भारत के नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक रास्ता निकालने पर बातचीत की जा रही है। सरकार ने यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिकों और इंडिया में रह रहे उनके परिजनों को हौसला बनाए रखने की अपील किया है। 


वही कीव में इंडियन एम्बेसेडर ने एम्बेसी बंद नहीं किए जाने की घोषणा किया है। यूक्रेन में कार्रवाई को लेकर रूस की सेना ने यह दावा किया है कि उसने यूक्रेन के 70 ठिकाने तबाह कर दिए हैं। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि शुक्रवार की सुबह तक रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव को पूरी तरह घेर सकते हैं।