ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / पीएम मोदी की चुनावी रैली में शामिल होना पड़ गया महंगा, मणिपुर की...

पीएम मोदी की चुनावी रैली में शामिल होना पड़ गया महंगा, मणिपुर की संगीत टीचर सस्पेंड

27-Feb-2022 04:12 PM

DESK: उत्तर प्रदेश में पांच चरणों, जबकि उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में संपूर्ण चुनाव के बाद अब मणिपुर में पहले फेज का चुनाव कल सोमवार (28 फरवरी) को होना है. 22 फ़रवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एक चुनावी रैली की थी. अब एक खबर सामने आ रही है कि इस रैली में शामिल हुई एक संगीत टीचर पर कार्रवाई की गई है. 


मणिपुर की जानी-मानी गायिका पुष्परानी देवी पर यह कार्रवाई हुई है. इंफाल के तक्येलपत में गवर्नमेंट आइडियल ब्लाइंड स्कूल में संगीत की टीचर पुष्पारानी को बीते 23 फरवरी को पीएम मोदी की रैली में शामिल होने को लेकर समाज कल्याण विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस दिया गया था. टीचर पर आरोप है कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए एक पद पर रहते हुए राजनीतिक गतिविधियों में शामिल हुई हैं.


नोटिस के जवाब में, पुष्परानी देवी ने सरकारी आदेश के अनुसार कहा कि छात्रों को पढ़ाने के अलावा गायन उनका जुनून और उनके जीवन का हिस्सा रहा है. उन्होंने अपने जवाब में कहा कि इसलिए जब कुछ लोगों ने किसी समारोह में गाने के लिए मुझसे संपर्क किया, तो मैंने तुरंत प्रस्ताव स्वीकार कर लिया. उन्होंने कहा मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि वे कुछ राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े थे.


हालांकि, उनके दावे को मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय द्वारा साझा किए गए वीडियो साक्ष्य के विपरीत पाया गया और उनके जवाब को "असंतोषजनक" बताया. इसको देखते हुए टीचर पुष्पारानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.