Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
15-Mar-2020 05:09 PM
DELHI : पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर रविवार को सार्क देशों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की है। पीएम मोदी ने कहा कि हमें कोरोना से घबराने की नहीं बल्कि साथ लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सार्क देशों को सावधानी बरतनी होगी। उन्होनें कहा कि भारत का मंत्र रहा है 'तैयार रहें, लेकिन घबराएं नहीं'। इस मंत्र से कोरोना वायरस से मुकाबला किया जा सकता है।
पीएम मोदी ने कहा कि सार्क देशों में 150 से कम केस सामने आए हैं। भारत में कोरोना को लेकर जागरुकता अभियान चल रहा है। कोरोना को WHO ने महामारी घोषित किया है। कोरोना से चौकन्ना रहने की जरूरत है। भारत में जनवरी से स्क्रीनिंग की जा रही है। कोरोना के खतरे को देखते हुए 1400 भारतीयों को अलग-अलग देशों से लाया गया है।
बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 108 हो गई है। इनमें वे दो लोग भी शामिल हैं जिनकी दिल्ली और कर्नाटक में मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने COVID-19 को महामारी घोषित कर दिया है। केंद्र सरकार ने कोरोना को राष्ट्रीय आपदा तक घोषित कर दिया है। खुद पीएम नरेंद्र मोदी इस महामारी से निपटने के लिये देश और वैश्विक स्तर पर अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सार्क देशों के नेताओं से चर्चा कर रहे हैं। जिसमें श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबया राजपक्षे, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोली, भूटान के प्रधानमंत्री, नेपाल के प्रधानमंत्री शामिल हैं।